Budget में रेलवे को 3 लाख करोड़, फिर भी 7% धराशायी ये शेयर! आखिर क्यों?

केंद्रीय Budget 2026–27 में रेल मंत्रालय के लिए लगभग 2.93 लाख करोड़ रुपये का कैपिटल आवंटन किया गया, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले करीब 10% ज्यादा है। यह रकम नई रेलवे लाइनों, रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग, टेलीकॉम और इलेक्ट्रिफिकेशन जैसे प्रोजेक्ट पर खर्च की जानी है, यानी इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस जारी है। साथ में सरकार ने 7 हाई–स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की, जिससे शुरुआत में रेलवे व टेक्नोलॉजी से जुड़े कुछ शेयरों में तेजी भी दिखी

Budget के बाद किन रेलवे शेयरों में गिरावट आई?

स्पेशल ट्रेडिंग सेशन और Budget के बाद कई रेलवे लिंक्ड स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए और कुछ में 6–7% तक कमजोरी दिखी। Quadrant Future Tek का शेयर लगभग 5.64% टूट गया, जबकि वैगन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Jupiter Wagons में करीब 6.46% तक गिरावट दर्ज हुई। IRCTC का शेयर लगभग 3.09% कमजोर बंद हुआ, वहीं रेलवे PSU में IRFC करीब 5.30%, RITES लगभग 4.34% और RailTel करीब 6.24% गिरावट के साथ बंद हुए

Read more: HFCL Ltd Share Price Target 2026,2028,2030,2032,2034,2035.

इतनी बड़ी आवंटन के बावजूद निवेशक निराश क्यों हुए?

मार्केट को उम्मीद थी कि रेलवे के लिए बजट में कोई बड़ा कैपेक्स सरप्राइज, नई ट्रेनों या वंदे भारत जैसे नए रोलिंग स्टॉक पर बड़ा ऐलान होगा, जो नहीं हुआ। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने हाई–स्पीड कॉरिडोर का जिक्र तो किया, लेकिन नई ट्रेनों के फ्रेश ऑर्डर या बड़े प्रोजेक्ट्स पर डिटेल गाइडेंस नहीं दी गई। इससे कई निवेशकों को लगा कि जिन शेयरों में पहले से तेज रैली आ चुकी थी, उनके लिए नया पॉजिटिव ट्रिगर फिलहाल सीमित है

वैल्यूएशन, प्रॉफिट बुकिंग और STT बढ़ोतरी का असर

पिछले कुछ तिमाहियों में रेलवे थीम पर जोरदार रैली के बाद कई PSU और प्राइवेट रेलवे स्टॉक्स ऊंचे वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहे थे, इसलिए Budget के दिन हल्की भी निराशा आते ही जोरदार मुनाफावसूली शुरू हो गई। इसके साथ ही Budget 2026–27 में फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ाने का ऐलान हुआ, फ्यूचर्स पर STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05% प्रस्तावित है और ऑप्शंस पर भी दरें बढ़ाई जानी हैं, जिससे डेरिवेटिव ट्रेडिंग की लागत बढ़ गई। STT बढ़ोतरी के कारण पूरे बाजार में दबाव आया और हाई बीटा, थीमैटिक और रेलवे जैसे हाल में भागे हुए सेक्टरों में गिरावट ज्यादा दिखी

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now