5 साल में 3402% का धमाकेदार रिटर्न! इस Railway Share में आशीष कचोलिया के 24 हजार शेयर, मुकुल अग्रवाल 4% मालिक

Railway Share: बीएसई पर बुधवार को Concord Control Systems का शेयर 2,406.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से करीब 1.47 फीसदी कमजोर रहा। कंपनी का मार्केट कैप लगभग 2,472 करोड़ रुपये है, जिससे यह स्मॉलकैप कैटेगरी में आती है। पिछले 1 साल में शेयर ने करीब 161 फीसदी रिटर्न दिया, जबकि 3 साल में यह रिटर्न 1642 फीसदी से ज्यादा और 5 साल में 3402 फीसदी तक पहुंच चुका है।

Concord Control Systems प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट से जुटाए 50 करोड़ रुपये

Concord Control Systems कंपनी के बोर्ड ने 28 जनवरी 2026 की बैठक में 2,38,500 इक्विटी शेयर प्रेफरेंशियल बेसिस पर जारी करने को मंजूरी दी। ये शेयर 2,100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अलॉट किए गए, जिसमें 10 रुपये फेस वैल्यू और 2,090 रुपये सिक्योरिटी प्रीमियम शामिल है। इस इश्यू से कंपनी ने कुल 50.08 करोड़ रुपये जुटाए, जो भविष्य की ग्रोथ और कैपेक्स जरूरतों के लिए इस्तेमाल होने की उम्मीद है

Read more: Suzlon Energy Ltd Share Price Target 2026,2028,2030,2032,2034,2035.

आशीष कचोलिया और मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी

इस प्रेफरेंशियल इश्यू में Sageone-Flagship Growth OE Fund, Sanshi Fund-1 और दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया जैसे गैर-प्रमोटर इन्वेस्टर्स को शेयर अलॉट किए गए। कचोलिया को 24,000 अतिरिक्त शेयर मिले, जिससे उनकी हिस्सेदारी 1.46 लाख शेयर (1.44%) से बढ़कर 1.70 लाख शेयर (1.64%) पर पहुंचने वाली है। कंपनी में जाने-माने निवेशक मुकुल अग्रवाल पहले से करीब 3.96 फीसदी हिस्सेदारी रखते हैं, जो इस स्टॉक में एचएनआई इंटरेस्ट को दिखाता है।

बिजनेस मॉडल और ऑर्डर बुक

Concord Control Systems भारतीय रेलवे के लिए इलेक्ट्रिकल मशीनरी और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स बनाती है, जिनका इस्तेमाल कोच, लोकोमोटिव और अन्य रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में होता है। कंपनी के पास लखनऊ, बेंगलुरु और हैदराबाद में आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और एडवांस R&D सुविधाएं मौजूद हैं। सितंबर 2025 तक कंपनी का ऑर्डर बुक लगभग 313 करोड़ रुपये का था, जो आने वाले सालों की रेवेन्यू विजिबिलिटी दिखाता है

Read more: Tata Group के इस स्टॉक ने बाजार हिला दिया! प्रॉफिट में जबरदस्त छलांग, लगभग शून्य डेब्ट.

वित्तीय प्रदर्शन के ताजा आंकड़े

वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने जोरदार ग्रोथ दर्ज की है। रेवेन्यू 50 करोड़ रुपये से बढ़कर 82 करोड़ रुपये हो गया, यानी सालाना आधार पर लगभग 64 फीसदी की बढ़ोतरी रही। इसी अवधि में नेट प्रॉफिट 8 करोड़ रुपये से दोगुना होकर 16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिससे मार्जिन और प्रॉफिटेबिलिटी में मजबूत सुधार झलकता है

Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now