TATA कम्युनिकेशंस टाटा ग्रुप की एक प्रमुख डिजिटल कनेक्टिविटी और क्लाउड सर्विसेज कंपनी है, जिसे लंबे समय में जबरदस्त रिटर्न देने वाले शेयरों में गिना जाता है। बीते 10 साल में इस शेयर ने करीब 508 फीसदी तक रिटर्न दिया है, यानी जिन्होंने लम्बी अवधि के लिए निवेश किया, उन्हें मजबूत वैल्थ क्रिएशन देखने को मिला है
हाल की गिरावट और RSI 22 तक फिसलना
TATA पिछले कुछ महीनों में TATA कम्युनिकेशंस के शेयर पर लगातार बिकवाली दिखी है, जिसके कारण टेक्निकल चार्ट पर यह ओवरसोल्ड ज़ोन में पहुंच गया है। स्टॉक का RSI करीब 22.1 तक गिर चुका है, जो 30 से नीचे होने पर ओवरसोल्ड मना जाता है और यह संकेत देता है कि हाल की गिरावट तेज रही है। बीते तीन महीनों में शेयर में लगभग 16 फीसदी और साल की शुरुआत से अब तक करीब 14 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है, जबकि पिछले दो सालों में यह करीब 8 फीसदी नीचे है
Read more: 48% से ज्यादा मुनाफा हो सकता है! ICICI Direct का इस स्टॉक पर बड़ा टारगेट.
मौजूदा प्राइस, मार्केट कैप और वॉल्यूम
पिछले कारोबारी सत्र में TATA कम्युनिकेशंस का शेयर लगभग स्थिर रहा और 1,561.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस कीमत पर कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 44,515 करोड़ रुपये के आसपास है, जो इसे मिड से लार्जकैप कैटेगरी में रखता है। एक दिन के सत्र में करीब 14,000 शेयरों में डील हुई और कुल ट्रेड वैल्यू लगभग 2.13 करोड़ रुपये के आसपास रही, जो यह दिखाता है कि गिरावट के बावजूद स्टॉक में एक्टिव ट्रेडिंग जारी है
ब्रोकरेज की BUY और HOLD की राय
ब्रोकरेज हाउस नुवामा ने इस शेयर पर BUY की रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 2,100 रुपये तय किया है, जो पहले 2,235 रुपये था। नुवामा का मानना है कि कंपनी का ऑर्डर बुक और डील पाइपलाइन मजबूत है और लगभग 70 फीसदी रेवेन्यू डिजिटल बिजनेस से आ रहा है, हालांकि मार्जिन धीरे-धीरे बढ़ने के कारण FY26 और FY27 के लिए EBITDA अनुमान कुछ कम किए गए हैं
Read more: Hindustan Copper Ltd Share Price Target 2026, 2027, 2028, 2029, 2030
ICICI सिक्योरिटीज ने भी TATA कम्युनिकेशंस पर buy की राय बनाए रखी है, लेकिन उसने टारगेट प्राइस 2,390 रुपये से घटाकर 2,290 रुपये कर दिया है। ICICI के अनुसार कंपनी डिजिटल सेवाओं पर फोकस बढ़ा रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को सिस्टम में इंटीग्रेट कर रही है, जिससे आने वाले वर्षों में ग्रोथ की संभावनाएं बेहतर रह सकती हैं।
CLSA समेत अन्य हाउस का नजरिया
ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA ने TATA कम्युनिकेशंस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी हुई है, यानी वह अभी भी इसे बाजार से बेहतर प्रदर्शन वाला शेयर मान रहा है। हालांकि CLSA ने भी अपना टारगेट प्राइस नीचे लाते हुए 2,165 रुपये तय किया है, जो पहले इससे ऊंचा था, यह कदम मार्जिन और निकट अवधि की प्रॉफिटेबिलिटी को देखते हुए उठाया गया है।
Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और जनरल इनफॉर्मेशन के उद्देश्य से तैयार की गई है, इसे किसी भी तरह की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं माना जाए।







